एक बार फिर 4400 करोड़ का ऋण लेगी मोहन सरकार

भोपाल-मध्य प्रदेश सरकार कर्ज के दलदल में धंसती जा रही है। राज्य सरकार एक बार फिर से 4400 करोड़ रूपए कर्ज लेने जा रही है। बुधवार को सरकार 2000 करोड़ और 2400 करोड़ रुपए के दो कर्ज सरकार लेगी। इसी के साथ डाॅ. मोहन यादव सरकार चालू वित्त वर्ष में 61400 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है।

 

बुधवार को जो दो कर्ज लिए जा रहे हैं वह सात साल और दस साल की अवधि के हैं। दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज सात साल और 2400 करोड़ रुपए का लोन 10 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है जिसका ब्याज मार्च और सितम्बर के महीनों में हर साल सरकार चुकाएगी।

मार्च में सरकार ने अब तक हर हफ्ते कर्ज लिया है। इसके पहले पिछले बुधवार को रंगपंचमी के दिन भी सरकार ने छह हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।इसके साथ ही अकेले मार्च महीने में सरकार 20400 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। जबकि 2025 के शुरुआती तीन महीने में सरकार 31400 करोड़ का कर्ज ले चुकी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493