भुवनेश्वर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के मैच में शुक्रवार को कलिंगा लांसर्स ने दिल्ली वेबराइडर्स को 4-0 से करारी शिकस्त दी है।
भुवनेश्वर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के मैच में शुक्रवार को कलिंगा लांसर्स ने दिल्ली वेबराइडर्स को 4-0 से करारी शिकस्त दी है।
कलिंगा स्टेडियम में खले गए मैच में कलिंगा के ग्लेन टर्नर ने दो फील्ड गोल कर टीम को जीत दिलाई। एचआईएल के नए नियमों के मुताबिक एक फील्ड गोल को दो गोल गिना जाता है। यह दिल्ली की लगातार तीसरी हार है।
इस जीत के साथ ही कलिंगा अंक तालिका में 22 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।
पांच दिनों बाद मैदान पर उतरी कलिंगा ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया। टर्नर ने छठे मिनट में ही गोल कर दिल्ली की परेशानी को बढ़ा दिया था। उन्होंने गोलकीपर डेवोन मैनचेस्टर के पैरों के बीच में से गेंद को गोलपोस्ट में डाला।
2-0 की बढ़त लेने के बाद कलिंगा को एक पैनल्टी कॉनर्र मिला जिसे वह गोल में नहीं बदल पाई।
पहले क्वार्टर के बाद मेजबान 2-0 से आगे थे। दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ।
तीसरे क्वार्टर में दिल्ली ने आक्रामक खेल खेलते हुए गोल करने की कोशिश की लेकिन कलिंगा ने उन पर दबाव बनाए रखा और उनके प्रयासों को विफल साबित कर दिया।
चौथे क्वार्टर में दोनों ने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा। दिल्ली ने फिर गोल करने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी।
56वें मिनट में टर्नर ने मलक सिंह द्वारा दी गई गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा कर स्कोर 4-0 कर दिया।
अंतिम मिनटों में दिल्ली को पैनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वो उसे गोल में नहीं बदल पाई।
dharmpath.com dharmpath