एचआईएल के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि हुई दोगुनी

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है। इस संस्करण में यह राशि 50 लाख रुपये कर दी गई है। पहले यह 25 लाख रुपये थी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को इस बात की घोषणा की।

हॉकी इंडिया ने मैन ऑफ द मैच की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की है। पहले यह राशि 25 हजार रुपये थी, इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अब मेजबानी कर रही फ्रेंचाइजी द्वारा दिया जाएगा।

इसी तरह गोल ऑफ द मैच की पुरस्कार राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है।

लीग में अंडर-21 खिलाड़ी को दिए जाने वाले अपकमिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब की पुरस्कार राशि 20 लाख रुपये रखी गई है। सबसे ज्यादा गोल करने पर दिए जाने वाले खिताब की राशि भी 20 लाख रुपये रखी गई है।

लीग जीतने वाली टीम को 2.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी जबकि उपविजेता को 1.75 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को नकद 75 लाख रुपये दिए जाएंगे।

लीग में छह फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रहीं हैं, जिनमें जेपी पंजाब वॉरियर्स, दिल्ली वेवराइडर्स, कलिंगा लांसर्स, उत्तर प्रदेश विजाडर्स, दबंग मुंबई और मौजूदा चैम्पियन रांची रेज शामिल हैं। लीग की शुरुआत सोमवार से होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493