एचआईएल : जेपी पंजाब वॉरियर्स बना चैम्पियन

रांची, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कलिंगा लांसर्स को रविवार को 6-1 से हराकर जेपी पंजाब वॉरियर्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल)-2016 का खिताब जीत लिया है।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए लीग के चौथे संस्करण के खिताबी मुकबले में अरमान कुरैशी, मैट गोड्स और सतबीर सिंह ने पंजाब के लिए शानदार मैदानी गोल किए।

लांसर्स के लिए एकमात्र गोल कप्तान मोरित्ज फुत्र्से ने पेनाल्टी कार्नर पर किया।

इससे पहले, तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में दिल्ली वेवराइर्ड्स ने रांची रेज को हराया। रांची ने बीते साल यह खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493