एचआईएल : दिल्ली ने मुम्बई को 4-3 से हराया

मुम्बई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली वेबराइर्ड्स ने शुक्रवार को खेले गए कोल इंडिया हाकी इंडिया लीग (एचआईएल) में दबंग मुम्बई टीम को 4-3 से हरा दिया। यह मुम्बई की लगातार तीसरी हार है।

साल 2014 में एचआईएल का खिताब जीतने वाले वेबराइडर्स ने आठवें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए अपना खाता खोला था।

पहले ही क्वार्टर में मुम्बई ने हालांकि जबरदस्त वापसी की और 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में हालांकि दिल्ली ने 2-2 की बराबरी कर ली।

इसी क्वार्टर में मुम्बई ने एक बार फिर अपनी धमक दिखाई और 3-2 से आगे हो गया।

दिल्ली ने हालांकि अंतिम मिनट में गोल करते हुए मैच 4-3 से अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ दिल्ली की टीम चार मैचों से 16 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। रांची के भी 16 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के लिहाज से वह दिल्ली से पीछे है।

मुम्बई की यह लगातार तीसरी हार है। उसके तीन मैचों से सिर्फ तीन अंक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493