एचआईएल : नए सिरे से भाग्य अजमाने उतरेगी दबंग मुंबई

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण के पहले मुकाबले में जीत की आशा लिए दबंग मुंबई नए कोच जे स्टासी के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रही है।

पिछले सत्र में दबंग मुंबई को असफलता का सामना करना पड़ा था और वह लीग में छह टीमों की सूची में सबसे नीचे रही थी।

एचआईएल 2016 में दबंग मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 21 जनवरी को भुवनेश्वर में कलिंगा लांसर्स के खिलाफ करेगी।

मुंबई की टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। टीम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जाने माने नाम है। पूर्व ओलम्पियन और आस्ट्रे्लियाई खिलाड़ी स्टासी की टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है।

टीम में तीन गोलकीपरों को शामिल किया गया है जिसमें कृष्णा पाठक, डेविड हारटे, जावी ट्रेंच शामिल हैं। टीम की रक्षापंक्ति की कमान हरमनप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह, जेरेमी हेवर्ड, एंड्रयू फिलपोट संभालेंगे।

वहीं निलाकान्ता शर्मा, दनिश मुज्ताबा, विकास शर्मा, टायरोन पेरेइरा, और मनप्रीत मिडफील्डरों की भूमिका में नजर आएंगे।

टीम के फॉरवर्ड की जिम्मेदारी रोशन मिन्ज, अफ्फन युसुफ, चानदंदा थिममाइह, गुरजंत सिंह, ्रफ्लोरिन फुच्स और जॉन बोर्कमैन पर होगी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विरेन रसकिना को मुंबई का मुख्य मैन्टोर बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493