एचआईएल नीलामी : सरदार बिके 58, फुएस्र्ते 105,000 डॉलर में (लीड-1)

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को जेपी पंजाब वॉरियर्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के अगले दो संस्सकरणों के लिए 58 हजार डॉलर में अपने साथ जोड़ा है। दूसरी ओर, जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी मोरित्ज फुएस्र्ते के लिए गुरुवार को यहां जारी खिलाड़ियों की नीलामी में कलिंगा लांसर्स टीम ने 105,000 डॉलर में खरीदा।

फुएस्र्ते की आधार राशि 30,000 डॉलर थी। फुएस्र्ते के लिए दिल्ली वेवराइडर्स और उत्तरप्रदेश विजार्ड्स के बीच रस्साकसी चल रही थी। दोनों ने इनके लिए बोली 90 हजार तक पहुंचा दी थी लेकिन लांसर्स ने इसके बाद इस दौड़ में खुद को शामिल किया और 105,000 डॉलर की सबसे बड़ी बोली के साथ इस उम्दा खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया।

फुएस्र्ते के बाद उन्हीं के हमवतन फ्लोरियन फुच्स को दिन की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर दंबग मुबई ने खरीदा। मुम्बई ने फुच्स के लिए 96,000 डॉलर खर्च किए।

इससे पहले फ्लोरियन को टीम में शामिल करने के लिए लांसर्स, विजार्ड्स और मुंबई के बीच भिड़ंत चल रही थी, लेकिन आखिर में दबंग मुंबई ने बाजी मारी।

सरदार सिंह को जेपी पंजाब वारियर्स ने 58,000 डॉलर देकर अपनी टीम में शामिल किया। लांसर्स और पंजाब में हालांकि सरदार सिंह के लिए प्रतिद्वंद्विता भी देखी गई। सरदार का बेस प्राइस 20 हजार डॉलर था।

इससे पहले सरदार दिल्ली वेवराइर्ड्स का हिस्सा थे। वह इस टीम के कप्तान भी रहे थे लेकिन इसके बावजूद वेवराइर्ड्स ने उन्हें रीटेन नहीं किया।

भारतीयों में रुपिंदर पाल सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने। रुपिंदर को वेवराइर्ड्स ने 68 हजार डॉलर में अपने साथ किया। उनका बेस प्राइस 20 हजार था। इसी तरह मिडफील्डर धर्मवीर सिंह को कलिंगा लांसर्स ने 60 हजार में लिया।

एचआईएल नीलामी में आस्ट्रेलिया के मिडफिल्डर कीरन गोवर्स को मुंबई की टीम ने 36,000 डॉलर में खरीदा, वहीं गोवर्स के हमवतन फ्लेन ओगिल्वी को उनकी आधार राशि 10,000 डॉलर में खरीदा गया।

भारत के विक्रमजीत सिंह को भी उनकी आधार राशि 4,500 डॉलर में रांची रेज ने अपनी टीम में शामिल किया।

आस्ट्रेलिया के प्लेमेकर मैथ्यू स्वान को मुम्बई ने 75 हजार डॉलर में अपने नाम किया। भारतीय फारवर्ड पारविंदर सिंह, जिनका बेस प्राइस 6 हजार था, को वेवराइर्ड्स ने 29 हजार डॉलर में अपने साथ जोड़ा।

डिफेंडर अमित रोहिदास को लांसर्स ने 31 हजार डॉलर में अपने साथ किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493