एचआईएल : पंजाब ने मुंबई को 3-1 से हराया

चण्डीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण के सातवें मैच में रविवार को जेपी पंजाब वॉरियर्स ने दबंग मुंबई को 3-1 से हरा दिया।

चण्डीगढ़ हॉकी स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई की टीम को सीजन की लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

पंजाब ने अपने तीनों गोल मध्यांतर से पहले किए। मैच का पहला गोल पंजाब के लिए अरमान कुरैशी ने किया। अरमान के फील्ड गोल ने पंजाब को 2-0 से आगे कर दिया।

21वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर क्रिस्टोफर सीरिलो द्वारा किए गए गोल ने पंजाब को 3-0 से बढ़त दिला दी।

मुंबई के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया, जिससे मुंबई का स्कोर 1-3 हो गया। हालांकि मुंबई इसके बाद कोई गोल हासिल नहीं कर सकी।

पंजाब के इस जीत के साथ कुल 11 अंक हो गए और अंकतालिका में वह शीर्ष पर पहुंच गया। दूसरे स्थान पर मौजूद दिल्ली वेवराइडर्स से पंजाब एक अंक आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493