एचआईएल : वेबराइडर्स ने वॉरियर्स को 5-4 से दी शिकस्त

चंडीगढ़ , 20 जनवरी (आईएएनएस)। कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग के मैच में बुधवार को दिल्ली वेबराइडर्स ने जेपी पंजाब वॉरियर्स को 5-4 से हराकर विजयी शुरुआत की है।

चंडीगढ़ , 20 जनवरी (आईएएनएस)। कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग के मैच में बुधवार को दिल्ली वेबराइडर्स ने जेपी पंजाब वॉरियर्स को 5-4 से हराकर विजयी शुरुआत की है।

चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में वेबराइडर्स की तरफ से युवराज वाल्मीकि, रूपेंदर पाल सिंह ने गोल किए। वॉरियर्स की तरफ से मैेट गोडेस, क्रिस्टिोफर सिरिलो और मार्क ग्लेगहोर्न ने गोल किए।

वेबराइडर्स ने आक्रामक खेल खेला और शुरुआत से ही दबाव बनाने की कोशिश की। शुरू में ही टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी तलविंदर सिंह ने स्टीव एडवर्डस को पास दिया लेकिन स्टीव गेंद तक पहुंचने में देरी कर बैठे और वॉरियर्स के मार्क नोल्स ने गेंद को उनसे दूर कर दिया।

वॉरियर्स ने भी कई बार मौके बनाए, एस.वी सुनील ने ग्लैकहोर्न को पास दिया लेकिन वह देरी कर बैठे।

पहले हाफ के नौवें मिनट में वेबराइडर्स ने गोल कर बढ़त बना ली। युवराज के रिवर्स शॉट का वॉरियर्स के गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था।

वेबराइडर्स के गोल करने के बाद मेजबानों के कप्तान मार्क ने उनके गोल के जवाब में सिरिलो को गेंद पास की जिन्होंने गोडेस को गेंद पास की उन्होंने गेंद गोल पोस्ट की तरफ खेली लेकिन गोलकीपर डेवोन मैनचेस्टर ने गेंद को रोका इसके तुरंत बाद ही गोडेस ने दूसरे प्रयास में गोल कर टीम को 2-2 से बराबर कर दिया।

मध्यांतर के बाद खेल शुरू होने के बाद कुछ ही देर में वेबराइडर्स के रुपेंदर ने पैनल्टी कॉनर्र को गोल में तब्दील कर टीम को 3-2 से आगे कर दिया।

इसके चार मिनट बाद ही वेबराइडर्स ने एक और गोल कर बढ़त को 4-2 कर दिया।

दो गोल से पीछे चल रही वॉरियर्स की टीम ने एक पैनल्टी कॉनर्र हासिल किया जिसे सिरिलो ने गोल में बदल कर स्कोर 4-3 कर दिया।

दूसरे हाफ के 36वें मिनट में वेबराइडर्स को एक और पैनल्टी कॉनर्र मिला जिसे रुपेंदर ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और बढ़त को 5-3 कर दिया।

इसके बाद वॉरियर्स को दो पैनल्टी कॉनर्र मिले लेकिन वह इन्हें गोल में नहीं बदल पाए। 54वें मिनट में वॉरियर्स ने एक गोल कर स्कोर 5-4 कर हार के अंतर को कम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493