एचआईएल-3 में लांसर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद : कोच

भुवनेश्वर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की फ्रेंचाइजी कलिंगा लांसर्स के कोच ज्यूड फेलिक्स को भरोसा है कि 22 जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण में उनके खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।

भारत की राष्ट्रीय टीम के कोच रह चुके फेलिक्स ने कहा, “हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं और हम कुछ नया करने के प्रयास में हैं। ललित कुमार, आमिर खान जैसे खिलाड़ी अब और परिपक्व हो चुके हैं और उसका फायदा हमें इस बार मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि इस बार हमारा प्रदर्शन पिछली बार से ज्यादा बेहतर होगा।”

साथ ही फेलिक्स ने माना कि हॉकी लीग ने भारत में इस खेल को और बढ़ाने में अहम योगदान किया है।

अर्जुन पुरस्कार जीत चुके फेलिक्स ने कहा, “एचआईल निश्चित तौर पर भारत में हॉकी को बढ़ावा दे रहा है। पिछले दो सत्रों में दिल्ली वेवराइडर्स फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था और वह सबसे मजबूत टीमों में से एक है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले संस्करण से कलिंगा लांसर्स ने पहली बार एचाआईएल में कदम रखा और उसे खेले गए अपने 10 मैचों में केवल दो जीत मिली।

एचआईएल के तीसरे संस्करण का पहला मैच लांसर्स और रांची रेज के बीच कलिंगा स्टेडियम में खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493