एचडब्ल्यूएल : आस्ट्रेलिया से 2-6 से हारा भारत

एंटवर्प (बेल्जियम), 28 जून (आईएएनएस)। हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम को रविवार को विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के हाथों 2-6 से हार झेलनी पड़ी।

आस्ट्रेलिया के लिए क्रिस सीरिएलो ने हैट्रिक लगाई, जबकि शेष तीन गोल आरान जालेव्स्की, जेमी डावर और किरेन गोवर्स ने किए। सीरिएलो ने तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए।

भारत के लिए बिरेंद्र लाकड़ा ने 34वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर पहला, जबकि रमनदीप सिंह ने 51वें मिनट में फील्ड गोल के जरिए दूसरा गोल किया।

आस्ट्रेलियाई टीम ने मैच के आठवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया। जेमी डावर ने चेंगलेनसाना से गेंद छीनकर जबरदस्त पलटवार करते हुए आरन को गेंद पास कर दिया। आरन ने गेंद जालेव्स्की की ओर बढ़ा दिया, जिसे जालेव्स्की गोलपोस्ट की ओर बढ़ा दिया।

छह मिनट बाद ही डावर ने शानदार फील्ड गोल के जरिए आस्ट्रेलियाई बढ़त को 2-0 पर पहुंचा दिया।

आस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए एक गोल हासिल किया और मध्यांतर तक अपनी बढ़त 3-0 कर ली। मध्यांतर के बाद भी हालांकि भारत को कोई राहत नहीं मिली और तीसरे क्वार्टर में तीन मिनट के भीतर भारतीय टीम चौथा गोल खा बैठी।

हालांकि अगले ही मिनट में भारतीय टीम अपन पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रही और लाकड़ा ने इसे सफलतापूर्वक गोल में तब्दील कर स्कोर 1-4 कर लिया। तीसरे क्वार्टर में कुल चार गोल हुए। तीन आस्ट्रेलिया ने और एक गोल भारत ने हासिल किया।

अंतिम क्वार्टर शुरू होने के समय स्कोर 1-6 था और भारतीय टीम ने इस आखिरी क्वार्टर में बेहतर बचाव किया। आस्ट्रेलियाई टीम चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर सकी, जबकि रमनदीप सिंह ने फील्ड गोल के जरिए भारत को दूसरी सफलता दिलाई और स्कोर को 2-6 से जरूर कम कर लिया।

इस मैच के साथ भारत सात अंकों के साथ आस्ट्रेलिया के बाद पूल-ए में दूसरे स्थान पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493