एचडब्ल्यूएल फाइनल : कांस्य पदक के लिए नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत

रायपुर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की पुरुष हॉकी टीम यहां जारी हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल में रविवार को कांस्य पदक के लिए होने वाले मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी।

टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का फाइनल विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया और यूरोपीयन पावरहाउस के रूप में उभरे बेल्जियम के बीच होगा।

बेल्जियम ने श्निवाार को हुए सेमीफाइनल मैच में भारत को 1-0 से हराया था। दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स को 2-1 से मात दी थी।

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों का नाम आज तय होगा। पांचवें स्थान पर अर्जेटीना रहा जबकि ब्रिटेन ने छठा स्थान हासिल किया।

मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी निराशाजनक तौर पर सातवें स्थान पर रहा। उसने शनिवार को खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में कनाडा को 8-3 से हराया।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच रात 8.45 बजे से खेला जाएगा जबकि कांस्य पदक का मुकाबला शाम 6.30 बजे से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493