नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड के हाकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के साथ आधिकारिक साझेदार के तौर पर जुड़ने की घोषणा की।
वर्षात पर होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 27 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक रायपुर में हो रहा है। इसमें दुनिया की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
एचआई ने इस टूर्नामेंट के लिए एनटीपीसी से पहले दो अन्य कम्पनियों-एनमडीसी और एसईसीएल के साथ करार किया है।
एचडब्ल्यूएल फाइनल में मेजबान भारत के अलावा अर्जेटीना, ब्रिटेन, कनाडा, बेल्जियम, आस्ट्रेलिया, जर्मनी और नीदरलैंड्स की टीमें हिस्सा लेंगी।
भारत और अर्जेटीना के बीच 27 नवंबर को होने वाले मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा।
dharmpath.com dharmpath