एचडब्ल्यूएल फाइनल के साझीदार बने सीआईएल-एसईसीएल

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और साइथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) जैसी दो बड़ी सरकारी कम्पनियों के हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स से जुड़ने की घोषणा की।

ये दोनो कम्पनियां 27 नवम्बर से सात दिसम्बर तक रायपुर में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में आधिकारिक सहयोगी होंगी।

रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम में ं होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा अर्जेटीना, ब्रिटेन, कनाडा, बेल्जियम, आस्ट्रेलिया, जर्मनी और नीदरलैंड्स की टीमें हिस्सा लेंगी।

भारत ने इस टूर्नामेट के लिए 26 सम्भावित खिलाड़ियों का चयन किया है। इन खिलाड़ियों को 26 अक्टूबर से बेंगलुरू के नेताजी सुभाष साउदर्न सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493