एचडब्ल्यूएल फाइनल ट्रॉफी का अनावरण किया गया

रायपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में शुक्रवार से दुनिया के शीर्ष आठ टीमों के बीच शुरू हो रहे हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल की ट्रॉफी का गुरुवार को अनावरण किया गया।

यह टूर्नामेंट रायपुर के नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 27 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगा।

मेजबान भारत के अलावा टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया, अर्जेटीना, ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी, बेल्जियम, कनाडा, ब्रिटेन और मौजूदा चैम्पियन नीदरलैंड्स की टीमें हिस्सा लेंगी।

रायपुर के एक होटल में गुरुवार को भव्य समारोह का आयोजन कर सभी प्रतिभागी टीमों के कप्तानों ने एचडब्ल्यूएल फाइनल ट्रॉफी का अनावरण किया।

भारत शुक्रवार को अर्जेटीना के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा। उससे पहले रंगारंग समारोह एवं सांस्कृति कार्यक्रम भी होंगे।

इस रंगारंग समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात लोक कलाकार स्थानीय कला एवं संस्कृति की झलक पेश करेंगे और इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रमन सिंह करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493