एचडब्ल्यूएल फाइनल : भारत ने जर्मनी को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

रायपुर, 28 नवंबर (आईएएनएस)। नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के अपने दूसरे मैच में भारत ने मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

भारत की ओर से तीसरे क्वार्टर में मैच के 47वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने बराबरी का गोल किया।

जर्मनी ने बेहद आक्रामक शुरुआत की और मैच के छठे मिनट में निक्लास वेलेन ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी।

एचडब्ल्यूएल फाइनल में भारत का यह दूसरा मैच था। पहले मैच में भारतीय टीम को अर्जेटीना के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

जर्मनी ने मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त हासिल कर ली, हालांकि भारतीय टीम ने मध्यांतर तक मैदान में उन्हें कड़ी चुनौती देते हुए गेंद को अपने पाले में रखने में 55 फीसदी सफलता पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493