एचपी विंडो 10 स्मार्टफोन लांच कर सकती है

न्यूयार्क, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रिंटर और कंप्यूटर उत्पादों के लिए विख्यात कैलीफोर्निया की कंपनी ह्यूलेट पैकार्ड (एचपी) अगले साल की शुरुआत में विंडो 10 पर चलने वाला स्मार्टफोन लांच कर सकती है। यह जानकारी एक रिपोर्ट से मिली।

बिडनेसईटीसी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी स्पेन के बार्सिलोना में 22-25 फरवरी को होने वाले ‘मोबाइल विश्व कांग्रेस 2016’ में अपने ‘एचपी फाल्कन’ स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन विंडो 10 पर चलने वाले दूसरे स्मार्टफोन से अधिक सक्षम होगा। हाल ही में लांच किए गए ल्यूमिया 950 और ल्यूमिया 950एक्सएल विंडो 10 पर चलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493