यह करार चीनी टेलीविजन सेक्टर में एचबीओ की पहली इतनी बड़ी प्रगति या उत्पादन सहयोग का प्रतीक है।
चाइना मूवी चैनल को ‘सीसीटीवी6’ के रूप में भी जाना जाता है। यह देश के प्रसारक चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) का प्रमुख मनोरंजन चैनल है।
चाइना मूवी चैनल के उपाध्यक्ष झांग लिंग ने कहा, “हम उच्च गुणवत्ता वाली टेलीविजन फिल्मों पर एचबीओ के साथ साझेदारी करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमारे बिजनेस मॉडल बहुत अनुपूरक हैं, तो ऐसे में यह एक स्वभाविक सहयोग है।”
चाइना मूवी चैनल ऑस्कर का आधिकारिक चीनी प्रसारक है। देश समर्थित इस कंपनी ने कई हॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘ट्रांसफॉर्मर्स : ऐज ऑफ एक्सटिंक्शन’ (2014) और ‘मिशन इंपॉसिबल-रोग नेशन’ (2015) में भी निवेश किया है।
dharmpath.com dharmpath