एचयूएल का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 7 फीसदी

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सोमवार को कहा कि 31 दिसंबर, 2016 को खत्म तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ में सात फीसदी बढ़कर 1,037.93 करोड़ रुपये रहा। यह बीते वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान 971.66 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की समीक्षाधीन तिमाही में संचालन से बिक्री 8,124.48 करोड़ रुपये रही, यह बीते साल इसी अवधि के 8,226.55 करोड़ रुपये के मुकाबले एक फीसदी कम है।

कंपनी ने कहा कि बेची गई वस्तुओं का मूल्य 60 आधार अंक तक अधिक रहा। यह लागत मूल्य में बढ़ोतरी की वजह से हुआ। ब्याज, कर, अवमूल्यन व परिशोधन (एबिटडा) से पहले की कमाई पांच फीसदी कम रही।

कंपनी के अध्यक्ष हरीश मनवानी ने कहा, “प्रतिकूल तरलता की स्थितियों से बाजार पर पड़े अस्थायी असर में धीरे-धीरे सुधार हुआ। सामान्यीकरण के संकेत मिल रहे हैं और हमारा ध्यान नवाचार पर केंद्रित है।”

कंपनी ने कहा कि घरेलू देखभाल के क्षेत्र में प्रमुख धुलाई उत्पाद का प्रदर्शन अच्छा रहा, जिसमें सर्फ की वृद्धि दर दोहरे अंक में रही, लेकिन उपभोक्ता वस्तुओं में तीव्र महंगाई को संभालने के लिए संभल कर बढ़ाई गई कीमतों के कारण व्यक्तिगत धुलाई उत्पादों की वृद्धि दर प्रभावित रही।

कंपनी ने देव बाजपेयी को बोर्ड का निदेशक नियुक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493