एचसीएल का मुनाफा 14.8 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएल टेक्नॉलजीज लिमिटेड ने बुधवार को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 2,047 करोड़ रुपये मुनाफे की जानकारी दी है, जोकि सालाना आधार पर 14.8 फीसदी अधिक है।

नोएडा की इस सॉफ्टवेयर कंपनी का कहना है कि उसके राजस्व में समीक्षाधीन अवधि में सालाना आधार पर 15.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 11,336 करोड़ रुपये रही।

वहीं, स्थिर मुद्रा में राजस्व 11.2 फीसदी बढ़ा है।

इंटरनेशनल फाइनेंसियल रिपोर्टिग स्टैंडर्ड (आईएफआरएस) के अंतर्गत सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 30.5 करोड़ डॉलर रही। वहीं राजस्व में सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1.7 अरब डॉलर रही।

वहीं, एकल आधार पर कंपनी का मुनाफा समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 1,799 करोड़ और राजस्व 4,829 करोड़ रुपये रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493