नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी एचसीएल टेक्न ोलॉजीज लिमिटेड ने जनवरी-मार्च 2015 की अपनी तीसरी तिमाही में 1,683 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो साल-दर-साल आधार पर 3.6 फीसदी अधिक है।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर हालांकि शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर की दूसरी तिमाही के मुकाबले 12.2 फीसदी कम रही। यह भारतीय लेखा पद्धति पर आधारित है।
नोएडा की कंपनी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में कुल आय साल-दर-साल आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 9,267 करोड़ रुपये रही, जो तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 0.2 फीसदी कम है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत आलोच्य तिमाही में शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 2.3 फीसदी बढ़कर 27 करोड़ डॉलर रहा और कुल आय साल-दर-साल आधार पर 9.5 फीसदी बढ़कर 149.1 करोड़ डॉलर रही।
आईएफआरएस के तहत तिमाही-दर-तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ 12 फीसदी घटी, जबकि कुल आय अपने पुराने स्तर पर बरकरार रही।
dharmpath.com dharmpath