एजाज खान ने बढ़ाया 10 किग्रा वजन

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता एजाज खान ने टेलीविजन धारावाहिक ‘ये मोह मोह के धागे’ में मुखी के किरदार के लिए 10 किलोग्राम वजन बढ़ाया है।

एजाज ने कहा, “यह किरदार एक परिपक्व व्यक्ति का है, जिसे कम उम्र से ही जिम्मेदारी लेनी पड़ती है और इसलिए वह अपनी उम्र से बड़ा दिखता है।”

एजाज ने बताया कि उन्होंने अपनी पसंदीदा चीजें खाकर 10 किलोग्राम वजन बढ़ाया है।

उन्होंने कहा, “मुझे मीठा बहुत पसंद है गुलाब जामुन, जलेबी और चॉकलेट। मैं इन्हें दोपहर के खाने से पहले, खाने के बाद और यहां तक कि बीच में भी खा सकता हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे पहले इस बात का ख्याल रखना पड़ता था कि मैंने क्या खाया? लेकिन मुखी के किरदार में मैं जो चाहूं खा सकता हूं और भला स्वादिष्ट गुजराती खाने को कैसे नकार सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493