एजियन सागर में नाव पलटने से 6 शरणार्थी डूबे

इस्तांबुल, 8 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। एजियन सागर में नाव पलटने से उसमें सवार कम से कम छह शरणार्थी डूब गए। ये सभी यूनान के एक द्वीप पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

इस्तांबुल, 8 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। एजियन सागर में नाव पलटने से उसमें सवार कम से कम छह शरणार्थी डूब गए। ये सभी यूनान के एक द्वीप पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

यूरोप में बेहतर जीवन की चाह में ये लोग तुर्की के इजमिर प्रांत के सेस्मे से एजियन सागर में रवाना हुए थे।

तुर्की के तटरक्षकों ने शरण की चाह में निकले ऐसे आठ लोगों को बचा लिया जो लाइफ जैकेट पहनने की वजह से समुद्र की सतह पर थे।

यह अभी पता नहीं चल सका है कि नाव पर कितने लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश में बचाव अभियान जारी है।

2015 में करीब चार लाख शरणार्थी तुर्की के रास्ते यूनान पहुंचे। लेकिन, करीब तीन हजार लोगों की मौत एजियन सागर में नौका दुर्घटनाओं में हो गई। इनमें से अधिकांश सीरिया के थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493