एजियन सागर में प्रवासियों की नौका डूबी, 5 शव बरामद

मछुआरों द्वारा शवों के तैरने की जानकारी के बाद तुर्की के तटरक्षकों ने पांच शवों को पानी से बाहर निकाला और एक व्यक्ति की जान बचाई। बचाए गए प्रवासी ने कहा कि नौका पर अन्य 16 प्रवासी सवार थे।

इसी बीच, बालीकेसिर के एजियन प्रांत के अयवालिक जिले में पुलिस के दो अलग-अलग अभियानों में 28 प्रवासियों व 12 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस के तस्कर रोधी व संगठित अपराध दल ने अभियान के दौरान तस्करों के एक मोटरबोट तथा दो टैक्सियों सहित नौ वाहनों को जब्त किया।

तस्करों का समूह प्रवासियों को तुर्की के कुंडा द्वीप से ग्रीस के लेसबोस पहुंचाने के लिए प्रयासरत था।

स्थानीय रपटों के मुताबिक, साल 2016 की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 24 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493