अंकारा में तुर्की के विदेश मंत्री मेवलत कावुसोग्लु के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में नाटो के महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग ने कहा, “आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि एजियन सागर में शरणार्थियों की संख्या में महत्वपूर्ण कमी आई है।”
स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि एजियन सागर में नाटो के जहाज मानव तस्करी के खिलाफ तुर्की व फ्रंटेक्स के प्रयासों में मदद करते हैं और अधिकारियों को सुरक्षा उपायों में कमी न लाने की चेतावनी देते हैं।
उन्होंने कहा कि नाटो के जहाजों से मिलने वाली सूचना के आधार पर तुर्की ने मानव तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है।
dharmpath.com dharmpath