एम्सटर्डम, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। डच फुटबाल लीग क्लब एजेक्स ने कहा कि क्लब को पीईसी ज्वोले पर मिली 3-0 जीत महान फुटबाल खिलाड़ी दिवंगत जोहान क्रूफ के लिए श्रद्धांजलि है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैच से पहले हजारों प्रशंसकों ने यहां रविवार को क्रूफ की स्मृति में मार्च निकाला। मार्च क्रूफ के जन्मस्थान के पास से भी गुजरा।
कैंसर से पीड़ित क्रूफ का बार्सिलोना में 24 मार्च को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
एजेक्स के खिलाड़ियों ने क्रूफ की याद में अपने मुकाबले के दौरान काले रंग का ‘आर्मबैंड’ बांध रखा था। मुकाबले से पहले सभी ने एक मिनट का मौन भी रखा।
इस मुकाबले को देखने वालों में क्रूफ के बेटे जोर्डी क्रूफ भी मौजूद थे।
एजेक्स को मिली जीत के कारण अब क्लब डच खिताब का दावेदार बन गया है। हालांकि, अभी पांच दौर के मुकाबले बाकी हैं।
dharmpath.com dharmpath