एटलेटिको के साथ जुड़ना अनूठा अवसर : क्रेनेविटर

मेड्रिड, 5 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के साथ हाल ही में जुड़े मिडफील्डर मातिआस क्रेनेविटर ने कहा है कि एटलेटिको के साथ जुड़ना उनके लिए चुनौती के साथ-साथ एक अनूठा अवसर भी है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि वह नई टीम के साथ शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

समाचार एजेंसी एफे ने क्रेनेविटर के हवाले से कहा, “मैं इस शानदार क्लब के साथ जुड़कर खुश हूं। मैं सर्मथकों से मिले प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। मैं इस क्लब के लिए अपना सबकुछ देने को तैयार हूं।”

इससे पहले क्रेनेविटर अर्जेटीनी क्लब रिवर प्लेट के लिए खेलते थे।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर उन्होंने एटलेटिको के कोच डिएगो सिमेओने के बारे में कहा है, “सिमेओने मैच जिताऊ कोच हैं। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने मुझे क्लब में शामिल किया।”

क्रेनेविटर बुधवार को कोपा डेल रे में रायो वालेकानो के खिलाफ होने वाले मैच में एटलेटिको के लिए पादार्पण कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493