एटलेटिको कोच ने फारवर्ड ग्रीजमान को सराहा

मेड्रिड, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमोन ने टीम के फारवर्ड एंटोनी ग्रीजमान की सराहना की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सिमोन ने रियल सोसिएदाद के खिलाफ मुकाबले से पहले आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ग्रीजमान को सराहा।

सिमोन ने कहा, “जहां भी टीम कड़ी मेहनत के दम पर आगे बढ़ती है, तो उसके प्रदर्शन में सुधार आता है। मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी के तौर पर ग्रीजमान आगे बढ़ रहे हैं। वह हमारे सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और अच्छी फॉर्म में हैं।”

उन्होंने कहा, “पांच मैचों में कोके के शामिल न होने के कारण टीम के प्रदर्शन पर काफी प्रभाव पड़ा। जब वह मैदान पर होते हैं, तो टीम का प्रदर्शन अच्छा होता है। हालांकि, हमारा डिफेंस हमेशा से अच्छा रहा है।”

कोच सिमोन ने प्रतिद्वंद्वी टीम रियल सोसिएदाद की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उस टीम में काफी क्षमता है। उनका कौशल काफी कुछ बयां करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493