एटलेटिको डी कोलकाता ने पोस्टिगो को बनाया मार्की खिलाड़ी

कोलकाता, 29 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता ने बुधवार को हेल्डर पोस्टिगो से दूसरे संस्करण के लिए अपने मार्की खिलाड़ी के तौर पर करार किया।

आईएसएल के दूसरे संस्करण की शुरुआत इसी वर्ष अक्टूबर में होगी।

32 वर्षीय पोस्टिगो पुर्तगाल के लिए दो विश्व कप में खेल चुके हैं, जबकि यूरोपीयन चैम्पियनशिप के तीन संस्करणों का हिस्सा रहे हैं।

यूरो कप (2004) के फाइनल में पहुंची पुर्तगाल टीम में पोस्टिगो की अहम भूमिका रही। पोस्टगो आखिरी बार स्पेन के क्लब डीपोर्टिवो डी ला कोरुना के लिए स्ट्राइकर के तौर पर खेले।

एटलेटिको डी कोलकाता के मुख्य कोच एंटोनियो लोपेज हबास ने कहा, “पोस्टिगो की उपस्थिति निश्चित तौर पर टीम का मनोबल बढ़ाने वाली होगी। इसके अलावा टीम के अन्य साथियों को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “पोस्टिगो जब कोलकाता के फुटबाल प्रेमियों के सामने खेलेंगे तो निश्चित तौर पर उन्हें बिल्कुल अलहदा अहसास होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि पोस्टिगो की उपस्थिति कोलकाता और एटलेटिको के प्रशंसकों के लिए गौरव की बात होगी।”

पोस्टिगो दुनिया की कुछ शीर्ष क्लबों जैसे पोटरे, वालेंसिया, लैजियो, स्पोर्टिग लिस्बन और टॉटेनहम के लिए खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493