मॉस्को, 15 मार्च (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने आरजेडी एरीना में शून्य से कम तापमान में प्रशिक्षण लिया।
आरजेडी एरीना फुटबाल क्लब लोकोमोटिव मॉस्को का स्टेडियम है। यहां तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे था।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एटलेटिको का सामना गुरुवार रात को यूरोपा लीग के अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण में लोकोमोटिव से होगा।
इस प्रशिक्षण सत्र में एटलेटिको के साथ उसके गोलकीपर जान ओब्लाक शामिल नहीं थे।
ओब्ला मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में भी टीम के साथ खेल नहीं पाए थे।
एटलेटिको के कोच डिएगो सिमोन ने कहा कि उन्होंने ओब्लाक को दूसरे चरण के मैच के लिए मुख्य टीम में शामिल न करने की बात नहीं कही।
सिमोन ने कहा कि स्लोवानिया के गोलकीपर ओब्लाक का टीम में शामिल होना उनकी स्थिति पर निर्भर करता है।
एटलेटिको ने यूरोपा लीग अंतिम-16 दौर के पहले चरण में 3-0 से जीत हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath