एटलेटिको बिलबाओ ने कोच को किया बर्खास्त

बिल्बाओ, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको बिलबाओ ने मंगलवार को अपने मुख्य कोच एडुआडरे बेरिजो को क्लब के खराब प्रदर्शन के कारण बर्खास्त कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्लब ने एक बयान में कहा है कि जिस शख्स को मई में प्राथमिक टीम के कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था उनका स्थान गाइज्का गैरिएंटो लेंगे।

स्पेनिश लीग के स्थापना सदस्यों में से एक रहे इस क्लब को कभी भी दूसरे टिएर में नहीं जाना पड़ा लेकिन इस समय यह क्लब 13 मैचों में बिना जीत के निष्कासन के समीप खड़ा है।

कोच को हटाने की खबर लेवांते के एटलेटिको क्लब को 3-0 से मात देने के बाद आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493