एटलेटिको मेड्रिड ने इस्पैनियोल को 1-0 से हराया

बार्सिलोना, 29 नवंबर (आईएएनएस)। एटलेट्रि ो मेड्रिड ने शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में इस्पैनियोल को 1-0 से हरा दिया।

एटलेटिको केोिए एंटोनी ग्रीजमैन ने मैच शुरू होने से दो मिनट 28 सेकेंड बाद ही गोल कर दिया। बाकी के 88 मिनट में हालांकि और कोई गोल नहीं हुआ।

इस दौरान इस्पैनियोल के रक्षकों ने अपनी रक्षापंक्ति को भेदने का एक भी मौका नहीं दिया लेकिन इस दौरान उनकी अग्रिमपंक्ति एक मौके पर भी एटलेटिको पर जोरदार हमला नहीं कर सकी।

एक अन्य मैच में मालागा ने ग्रानाडा को 2-0 से हराया। मालागा के लिए चार्ल्स और पाब्लो फोर्नेल्स ने गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493