शंघाई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन की अग्रणी फुटबाल टीम एटलेटिको मेड्रिड ने मेजबान शंघाई एसआईपीजी को चौथे अभ्यास मैच में 3-0 से मात दे दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शंघाई के वु लेई, यू हाई और काई हुइकांग जैसे अहम खिलाड़ियों ने पूर्वी एशिया कप में राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के कारण मंगलवार को हुए इस मैच में हिस्सा नहीं लिया।
एटलेटिको के एंटोनी ग्रीजमैन ने 10वें और 25वें मिनट में दो गोल किए और अपनी टीम को मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त दिला दी।
मध्यांतर के बाद चौथे क्वार्टर के शुरुआत में ही 46वें मिनट में फर्नाडो टोरेस ने मैच का तीसरा निर्णायक गोल कर दिया।
चीन के शू शिन ने इस मैच से एटलेटिको के लिए पदार्पण किया।
dharmpath.com dharmpath