मेड्रिड, 29 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने ब्राजील के अपने पूर्व खिलाड़ी फिलिप लुइस के साथ फिर से करार होने की घोषणा की।
लुइस अगले सत्र से एटलेटिको से जुड़ जाएंगे। फिलिप इंग्लिश प्रीमियर क्लब चेल्सी के साथ मात्र एक सत्र बिताकर लौट रहे हैं।
समाचार एजेंसी एफे ने मंगलवार को एटलेटिको के हवाले से कहा, “फिलिप का स्वागत है। फिलिप लुइस एटलेटिको मेड्रिड के नए खिलाड़ी होंगे। चेल्सी के साथ फिलिप के स्थानांतरण पर करार हो चुका है।”
फिलिप जुलाई, 2014 में चेल्सी से जुड़े थे, जहां उन्होंने 26 मैच खेले।
एटलेटिको के साथ 2010 से 2014 के बीच फिलिप ने 184 मैच खेले और क्लब के लिए ला लिगा (2013-14), कोपा डेल रे (2012-13), यूरोप लीग (2011-12), यूरोपीयन कप (2010, 2012) खिताब जीते।
फिलिप के रूप में एटलेटिको ने इस सत्र का आखिरी करार किया। इससे पहले क्लब ने कोलंबिया के जैक्सन मार्टिनेज और अर्जेटीना के लुसियानो विएटो, बेल्जियम के स्ट्राइकर यानिक कैरास्को और मोंटेनेग्रो के डिफेंडर स्टेफान सेविक से करार किए।
dharmpath.com dharmpath