एटीएम, चालू खातों से निकासी सीमा समाप्त (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को एटीएम और चालू खातों से रकम निकासी पर लागू सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा लिए। हालांकि बचत खातों पर लागू 24,000 रुपये की साप्ताहिक निकासी सीमा अभी भी बरकरार है।

आरबीआई की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि चालू खातों, कैश क्रेडिट खातों और ओवरड्राफ्ट खातों से निकासी पर लागू प्रतिबंध हटा लिया गया है। साथ ही एटीएम से निकासी सीमा भी समाप्त कर दी गई है, लेकिन बचत खातों पर लगाई गई निकासी सीमा हटाने के बारे में आगे विचार किया जाएगा।

आरबीआई ने आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के बाद ये प्रतिबंध लागू किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493