एटीएस होमक्राफ्ट ने नोएडा में 1 दिन में 250 यूनिट्स बेचे

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। एटीएस समूह की रियल एस्टेट कंपनी होमक्राफ्ट ने अपने नए लांच किए गए प्रोजेक्ट ‘हैप्पी ट्रेल्स’ के 250 से अधिक अपार्टमेंट्स एक ही दिन में बेच लिए हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसून चौहान ने बताया, “पहले चरण में लांच किए गए हमारे सभी हैप्पी ट्रेल्स अपार्टमेंट बिक चुके हैं। हम ग्राहकों से मिले रिस्पांस से बेहद खुश हैं और हम ग्राहकों की संतुष्टि और समय पर अलॉटमेंट के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। हम ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए जल्द ही नए टॉवर लांच कर रहे हैं। कंपनी ने इसे 2022 तक तैयार कर ग्राहकों को सौंपने का लक्ष्य रखा है।”

उन्होंने बताया कि इस परियोजना में 80 फीसदी ग्रीन एरिया डेवलपमेंट के साथ 17 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य एरिया है और इसके लिए शानदार कनेक्टिविटी भी है। कंपनी परियोजना को विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

हैप्पी ट्रेल्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 10 में स्थित हैं, जिसमें एक सेंट्रल क्लबहाउस, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और ग्रीन लैंडस्केपिंग की सुविधा होगी। क्लब सुविधाओं में इनडोर स्क्वैश रूम, मल्टी-पर्पज हॉल, कार्ड रूम, इनडोर जिम्नेजियम इत्यादि शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493