कोलकाता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व चैम्पियन एटलेटिको डे कोलकाता (एटीके) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सीजन में अपने घरेलू मैच सॉल्ट लेक स्टेडियम की जगह रबींद्र सरोबर मैदान पर खेलेगा।
एकेटी ने रविवार को इसकी घोषणा की। लीग का तीसरा संस्करण सितम्बर में खेला जएगा।
कोलकाता को अपना पहला मैच नए स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नइन एफसी के साथ दो अक्टूबर को खेलना है।
सॉल्ट लेक स्टेडियम में अगले साल भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप को लेकर पुनिर्माण कार्य चल रहा है।
साल 1961 में बने रबींद्र सरोबर स्टेडियम की क्षमता 22 हजार है।
dharmpath.com dharmpath