कोलकाता, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। एटलेटिको डे कोलकाता के मार्की खिलाड़ी पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के सदस्य हेल्डर पोस्टीगा ने कहा है कि वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के लिए टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा से प्रभावित हैं।
पोस्टीगा ने कहा, “भारतीय खिलाड़ी प्रभावशाली हैं। मैं यहां मौजूद प्रतिभा को लेकर रोमांचित और उत्सुक हूं। मैं मानता हूं कि अगले कुछ साल में भारत में फुटबाल का स्तर काफी अच्छा हो जाएगा।”
33 साल के पोस्टीगा आईएसएल-2 में मौजूद सबसे युवा मार्की खिलाड़ी हैं।
पोस्टीगा ने कहा कि कोलकाता के लिए खेलना उनके लिए सम्मान की बात है और उनकी टीम स्पेन में प्री-सीजन अभ्यास करके काफी अच्छी तरह तैयार है।
dharmpath.com dharmpath