एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट का आयोजन करेगा बेंगलुरू

बेंगलुरू, 15 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन (केएसएलटीए) को 19 से 25 अक्टूबर के बीच केएसएलटीए स्टेडियम में 50 हजार डॉलर इनामी एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है।

बेंगलुरू, 15 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन (केएसएलटीए) को 19 से 25 अक्टूबर के बीच केएसएलटीए स्टेडियम में 50 हजार डॉलर इनामी एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है।

केएसएलटीए के मुताबिक भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और युकी भाम्बरी और रामकुमार रामनाथन जैसे खिलाड़ियों के इसमें खेलने की उम्मीद है।

बेंगलुरू में 12 साल के अंतराल के बाद एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।

अखिल भारतीय टेनिस संघ के संयुक्त सचिव सुंदर राजू ने कहा कि यह एक खुशी का मौका है और केएसएलटीए इसे सफल बनाने की पूरी कोशिश करेगा।

एटीपी बेंगलुरू चैलेंजर टूर इवेंट से विजेता और उपविजेता को 80 एटीपी अंक मिलेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493