पेरिस, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के टेनिस खिलाड़ी मिलोस राओनिक ने पाब्लो कारेनो बुस्टा को 7-6 (5), 6-4 से मात देकर एटीपी पेरिस मास्टर्स के अंतिम-16 में जगह बना ली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 25 वर्षीय खिलाड़ी राओनिक को दूसरे दौर के मुकाबले में बाय मिला था और उन्होंने यहां मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एक घंटे 14 मिनट के भीतर स्पेन के 25 वर्षीय खिलाड़ी को मात दी।
इसके अलावा चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख ने भी जोआओ सोउसा को हराकर पेरिस मास्टर्स के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है।
बर्डिख ने पुर्तगाल के सउसा को 6-3, 3-6, 7-5 से मात देकर पेरिस मास्टर्स में खेलने की उम्मीदों को कायम रखा है।
चीन ओपन के सेमीफाइनल से टखने की चोट के कारण बाहर होने के बाद राओनिक को शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले सप्ताह राओनिक स्विस इंडोर टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हार गए थे। उनकी आशा अब पेरिस मास्टर्स में बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाने है।
dharmpath.com dharmpath