एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जोकोविक से भिड़ेंगे ज्वेरेव

लंदन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) फाइनल्स की खिताबी भिड़ंत वर्ल्ड नम्बर-1 नोवाक जोकोविक और जर्मनी के अनुभवी खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होगी।

बीबीसी के अनुसार, सेमीफाइनल में वर्ल्ड नम्बर-5 ज्वेरेव ने स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर और जोकोविक ने केविन एंडरसन को मात दी।

ज्वेरेव 1996 के बाद जर्मनी के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में कदम रखा है।

जोकोविक और ज्वेरेव पूरी तरह से इस खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं और जर्मनी के खिलाड़ी जानते हैं कि सर्बिया के स्टार को हराने के लिए उन्हें एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।

फाइनल में जोकोविक के खिलाफ होने वाली भिड़ंत के लिए ज्वेरेव ने कहा, “वर्तमान में जोकोविक विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं। मौका मिलने के बावजूद आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आशा है कि मैं ऐसा करने में सफल हो पाउं।”

इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर में ज्वेरेव और जोकोविक एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं और इसमें सर्बिया के खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी।

जोकोविक ने कहा, “मैंने ज्वेरेव के खिलाफ ग्रुप स्तर के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन मुझे नहीं लगा था कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। फेडरर के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में मैं उनके खिलाफ खेले गए पहले मैच के प्रदर्शन को दोहराना चाहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493