एटीपी फाइनल्स : फेडरर, जोकोविक के बीच खिताबी भिड़ंत

लंदन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकविक के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

फेडरर ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपने समकक्ष स्टान वावरिंका को मात देकर फाइनल में कदम रखा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को ‘ओ2 एरिना’ में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर ने वावरिका को 7-5, 6-3 से मात दी और इस साल 10वीं बार फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले जोकोविक ने टूर्नामेंट में हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राफेल नडाल को 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

फेडरर और जोकोविक 2012 और 2014 के बाद तीसरी बार फाइनल्स टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में तीसरी बार आमने-सामने आए हैं।

पिछली बार के दोनों अंतिम मुकाबलों में सर्बिया के टेनिस स्टार जोकोविक ने ही जीत दर्ज की थी।

फेडरर ने कहा, “अगर मैं जीतता हूं, तो यह सत्र का सबसे शानदार समापन होगा, नहीं तो यह एक और अच्छा टूर्नामेंट होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493