एटीपी फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे नडाल

मेड्रिड, 6 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने लंदन में होने वाले एटीपी फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाने की पुष्टि की है।

नडाल बार्सिलोना में अपने टखने के ऑपरेशन के कारण इस सीजन का समापन नहीं कर पाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के जरिए एटीपी फाइनल्स में शामिल न हो पाने की पुष्टि की है।

नडाल ने कहा, “टेनिस की तर्ज पर मेरे लिए यह बेहद मुश्किल साल रहा है, जब मुझे खेलने का मौैका मिला और मेरे लिए मेरी चोटें भी चिंता का विषय रहीं।”

वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने कहा, “मैंने इस सीजन के अंत में पूरी फिटनेस के साथ पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किया। मैं लंदन में खेलना चाहता था। दुर्भाग्य से पेरिस में पिछले सप्ताह मुझे काफी परेशानी हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493