एटीपी रैंकिंग : नडाल पहले स्थान पर कायम

मेड्रिड, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल नडाल ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है।

वह 8,760 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नडाल ने घुटने में चोट के कारण अमेरिका ओपन के बीच में नाम वापस ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी वह अपना पहला स्थान बचाने में कामयाब रहे हैं।

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने भी अपना दूसरा स्थान कायम रखा है। शीर्ष-10 में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। सर्बिया के नोवका जोकोविक तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि उनके बाद अर्जेटीना को जुआन मार्टिन डेल पोट्रो हैं।

पोट्रो के हमवतन गुइडो आंद्रोजी ने 11 स्थान की छलांग लगाई है। वह अब 97वें स्थान पर आ गए हैं।

फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब 25वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं रूस के कारेन खाचानोव एक स्थान की छलांग के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493