एटीपी रैंकिंग : नडाल शीर्ष पर कायम

मेड्रिड, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। बीते सप्ताह तीसरी बार अमेरिकी ओपन जीतने वाले स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

बीते सोमवार को ब्रिटेन के एंडी मरे को पीछे धकेलते हुए दूसरा स्थान हासिल करने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेरडरर इस सप्ताह भी अपने स्थान पर काबिज हैं।

ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी मरे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथे पर बने हुए हैं और उनके पीछे क्रोएशिया के मारिन सिलिक हैं।

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक छठे स्थान पर हैं जबकि आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें क्रम पर हैं।

स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टान वावरिंका आठवें स्थान पर हैं। बीते सप्ताह वॉवरिंका को चार स्थान का नुकसान हुआ था। बुल्गेरिया ग्रिगोर दिमित्रोव नौवें स्थान पर बरकरार हैँ।

बीते सप्ताह स्पेन के खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा ने शानदार तरीके से नौ स्थानों की बड़ी छलांग लगाकर शीर्ष-10 खिलाड़ियों में खुद को शुमार किया था और वह इस सप्ताह भी अपना क्रम बनाए रखने में सफल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493