मेड्रिड, 26 फरवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) द्वारा जारी ताजातरीन वल्र्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है। फेडरर के 10,105 अंक हैं।
समाचार एजेंसी एफे क अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने पिछले सप्ताह रॉटरडैम ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने अक्टूबर 29, 2012 के बाद पहली शीर्ष स्थान पर कब्जा किया।
क्रोएशिया के मारिन सिलिक तीसरे, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव चौथे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवे पायदान पर काबिज हैं।
दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन आठवें और अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो नौवें जबकि अमेरिका के जैक शॉक 10वें पायदान स्थान पर पहुंच गए हैं।
मौजूदा एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :
1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 10,105
2. राफेल नडाल (स्पेन) 9,760 अंक
3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,960
4. ग्रिगोर दिमित्रोव (बुल्गारिया) 4,635
5. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,450
6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 3,810
7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,280
8. केविन एंडरसन (दक्षिण अफ्रीका) 2,825
9. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 2,745
10. जैक सॉक (अमेरिका) 2,880
dharmpath.com dharmpath