एटीपी रैंकिंग : 10वें स्थान पर खिसके नडाल

मेड्रिड, 8 जून (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ताजातरीन एटीपी रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। बीते 10 साल में नडाल का यह सबसे निचला क्रम है।

सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक फ्रेंच ओपन फाइनल में हारने के बाद पहला स्थान बनाए रखने में सफल रहे हैं।

फ्रेंच ओपन जीतने वाले स्विस खिलाड़ी स्टानसिलास वावरिंका चौथे क्रम पर पहुंच गए हैं।

रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया)-13845 अंक

2. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)-9415 अंक

3. एंडी मरे (ब्रिटेन)-7040 अंक

4. स्टानसिलास वावरिंका (स्विट्जरलैंड)- 5835 अंक

5. केई निशिकोरी (जापान)-5570 अंक

6. टॉमस बेरडिक (चेक गणराज्य)-5050 अंक

7. डेविड फेरर (स्पेन)-4490 अंक

8.मिसोल राओनिक (कनाडा)-4440 अंक

9. मारिन सिलिक (क्रोएशिया)-3460 अंक

10. राफेल नडाल (स्पेन)-2930 अंक

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493