एडम लेविन, बेहाटी प्रिंस्लू के घर आई नन्ही परी

लॉस एंजेलिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। गायक एडम लेविन और मॉडल बेहाटी प्रिंस्लू ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है।

उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का नाम जियो ग्रेस लेविन रखा है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, लेविन के प्रतिनिधि ने शुक्रवार को इस खबर की पुष्टि की।

जोड़े ने इससे पहले ऐलान किया था कि उनके दूसरे बच्चे का जन्म सितंबर में हो सकता है।

उस समय प्रिंस्लू ने इंस्टाग्राम पर अपने बढ़ते बेबी बंप की तस्वीर साझा करते हुए ‘राउंड 2’ लिखा था।

इसके बाद लेविन ने टेलीविजन पर्सनैलिटी एलेन डीजेनेरस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी डस्टी रॉज को जल्द ही छोटी बहन मिल सकती है।

डस्टी रॉज का जन्म सितंबर 2016 में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493