एडसेल को पता था कि ‘द मॉन्युमेंट्स मेन’ पर फिल्म बनेगी

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी लेखक रॉबर्ट एम. एडसेल का कहना है कि उन्हें ‘द मॉन्युमेंट्स मेन’ पर फिल्म बनाए जाने का अंदाजा किताब लिखने के पहले ही हो गया था।

एडसेल ने अपने बयान में कहा, “किताब लिखने के पहले फिल्म बनाए जाने की बात मेरे दिमाग में थी। मैंने पहले ही सोचना शुरू कर दिया था कि ‘द मॉन्युमेंट्स मेन’ की कहानी कितनी बड़ी शिक्षाप्रद है। जो अब भी लापता कला के काम को हासिल करने में मददगार साबित होने का एक बड़ा जरिया है।”

लेखक ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किताब कितनी अच्छी है और दर्शकों तक फिल्मों इतनी पहुंच किसी चीज की नहीं है और अच्छी फिल्मों की कहानी लोगों के जीवन पर आधारित होती है। यह दुनियाभर के दर्शकों के साथ जुड़ने का माध्यम है।

जॉर्ज क्लूनी निर्देशित और मैट डेमन, बिल मुरे, हग बोनविले और केट ब्लैंचेट के अभिनय से सजी यह फिल्म फरवरी 2014 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया को आगामी फिल्म महोत्सव ‘ट्र स्टोरीज’ में दिखाया जाएगा जिसका प्रसारण स्टार मूवीज सेलेक्ट एचडी पर तीन अप्रैल से शुरू हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493