एडिलेड, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमांत्रित किया है।
आस्ट्रेलियाई टीम में शेन वाटसन, शॉन टेट ने वापसी की है। वहीं ट्रेविस हेड और क्रिस लयन को भी टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम में टी-20 विशेषज्ञ सुरेश रैना और युवराज सिंह, आशीष नेहरा की वापसी हुई है। टीम में हार्दिक पंड्या को भी शामिल किया गया है।
भारतीय टीम पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 1-4 से गंवा चुकी है। अब उसकी कोशिश इस टी-20 श्रृंखला को अपने नाम करने की होगी।
टीमें :
आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, क्रिस लयन, ट्रेविस हेड, शेन वाटसन, जेम्स फॉल्कनर, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), केन रिचर्डसन, कैमरन वॉयस, शॉन टेट।
भारत (संभावित) : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।
dharmpath.com dharmpath